हनुमानगढ़: टाउन के यातायात थाने में जरूरतमंद दुपहिया वाहन चालकों को बांटे गए नि:शुल्क हेलमेट
सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से यातायात विभाग ने शुक्रवार को एसके फाइनेंस कंपनी के सहयोग से जरूरतमंद दुपहिया वाहन चालकों को नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन टाउन स्थित यातायात शाखा के सामने किया गया, जहां करीब 60 दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट प्रदान किए गए।