गनाेड़ा: रोहिड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती
रोहिड़ा मे मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती रोहिड़ा में हर्षौल्लास के साथ मनाई गई। शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम मे ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशासक प्रतिनिधि गोविंद डिंडोर द्वारा, मुख्य अतिथि शिक्षाविद सुरेश बरजोड, विशिष्ट अतिथि विनोद उपाध्याय, लालजी वडेरा, कुरिया बुनकर, आदि मौजूद रहे।