गभाना: महागौरा में अज्ञात कारणों से लगी आग में किसान की 2 बीघा ईख जलकर हुई राख
पिसावा क्षेत्र के गांव महगौरा में मंगलवार देर शाम एक किसान की मेहनत आग की भेंट चढ़ गई। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते ईख के खेत को अपनी चपेट में ले लिया। किसान बीनेश चौहान के मुताबिक, आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।