रावतभाटा: विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने रावतभाटा से वैष्णोदेवी माता के लिए 111 यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
9 मार्च।समाजसेवी व यात्रासंयोजक विजय गुप्ता ने बताया कि विधायक डॉ सुरेश धाकड़ की ऐतिहासिक जीत की मन्नत मांगी थी।विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के 50 हजार 661 वोटों से जीत होने की मन्नत पूरी होने पर रावतभाटा से वैष्णोदेवी माता के लिए 111 यात्रियों को रावतभाटा स्थित गणेश जी के मंदिर पर पूजा अर्चना कर विधायक धाकड़ द्बारा यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।