रावतभाटा: सेमलिया गांव में खेत के पास 7 फीट के मगरमच्छ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, राणा प्रताप सागर बांध में छोड़ा गया मगरमच्छ
जावदा रेंज के पास सेमलिया गांव में खेत के पास घूम रहे मगरमच्छ को ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मगरमच्छ को राणा प्रताप सागर बांध में छोड़ा गया है।