ऊंचाहार: जगतपुर के कूढ़ गाँव के पास शॉट सर्किट से गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, आग पर पाया गया काबू
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के कूढ़ गाँव के पास शनिवार की शाम, खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से गेंहू के खेत में भीषण आग लग गई, आग का गुबार देख लोगों में अफरा तफरी का माहौल हो गया, कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, तब तक गाँव के बृजेश मिश्रा व उदयराज चौहान की करीबन 5 बीघे फसल जलकर राख हो गई।पीड़ितों ने गुहार लगाई है