कोल: कोयले वाली गली में मजदूरों को मजदूरी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दबंगों ने बंधक बनाकर की मारपीट, घायल अस्पताल पहुंचे
Koil, Aligarh | Jan 13, 2025 अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के कोयले वाली गली में स्थित एक कारखाने में मजदूरों को अपनी मजदूरी के पैसे मांगना भारी पड़ गया। जिसके उपरांत कारखाना स्वामी व अन्य लोगों ने मजदूरों को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की।घायल हुए दो मजदूरों के द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इधर पुलिस के द्वारा दोनों घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा।