कोल: 16 देशों की पुलिस और फौज की वर्दी पर सज रहे अलीगढ़ के उपकरण, भारी मात्रा में हो रही मांग
Koil, Aligarh | Jan 13, 2025 शहर में पुलिस व फौज के बनने वाले उपकरण अब 16 देश की पुलिस व फौज की वर्दीयां सजाने का काम कर रहे हैं। पहले शहर की एक फैक्ट्री में बनने वाली पुलिस की हथकड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब हथकड़ी के बाद स्टार, बैच व अन्य उपकरण 16 देशों की पुलिस व फौज की वर्दीयां सजाने का काम कर रहे हैं। इन सभी उपकरणों की मांग अब भारी मात्रा में हो रही है।