कुडू: लोहरदगा-कुड़ू मार्ग पर बारात की कार पेड़ से टकराई, 5 घायल, रिम्स रेफर
Kuru, Lohardaga | Apr 26, 2026 लोहरदगा कुड़ू मुख्य पथ पर रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बारात से लौट रहे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कुड़ू थाना क्षेत्र से करीब चार किलोमीटर दूर फादर बंगला के समीप हुई, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।