थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम मंडोना में पुत्रवधू के साथ झगड़ा कर रही सास को महिला पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Mar 27, 2026
थाना बीबीनगर क्षेत्र के ग्राम मंडोना में पुत्रवधू से झगड़ा कर रही एक सास को महिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थाना प्रभारी ने बताया कि ग्राम मंडोना में एक महिला अपनी पुत्रवधू के साथ झगड़ा कर रही थी सूचना पर पहुंची महिला पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।