चाचौड़ा विधानसभा के मकसूदानगढ़ के मेन चौराहे पर मनोज अग्रवाल नाम के व्यक्ति की दुकान पर विस्फोटक सामग्री अवैध पटाखे विक्रय के लिए बिना लाइसेंस के भंडारण किए गए। 19 अक्टूबर को थाना प्रभारी ने बताया, 9 कट्टे 4 कार्टून में ₹43000 के बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे मिले। सभी पटाखे जप्त कर आरोपी मनोज अग्रवाल के विरुद्ध मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।