बदायूं: बदायूं के भोजपुर गांव में मक्का की फसल की रखवाली कर रहे किसान की सांप के काटने से हुई मौत, मचा कोहराम
Budaun, Budaun | Apr 7, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के भोजपुर गांव के रहने वाले 63 वर्षीय सुरेश पुत्र ख्याली खेती बाड़ी का कार्य करते थे। वह अपने खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने गए थे। कि तभी उन्हें खेत पर सांप ने काट लिया। जिससे सुरेश की मौत हो गई। जब सुरेश काफी समय तक घर नहीं लौटे। तो परिजन खेत पर गए तो सुरेश को मृत अवस्था में पाया, तो परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।