छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज 09 जुलाई दोपहर करीब 12:30 बजे रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व निरीक्षक (आरआई) कुंजीलाल प्रधान को निलंबित कर दिया है। कुंजीलाल प्रधान पूर्व में बक्सवाहा क्षेत्र के बम्होरी आरआई मंडल में पदस्थ थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक किसान को उसकी भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत ली थी। मामले की शिकायत।