बालाघाट: जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाडी दिखा रहे हुनर, रविवार को होंगा समापन
जिले में बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। नगर के अंबेडकर चौक स्थित वैनगंगा क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर से लगभग 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 तथा पुरुष व