नवादा: नवादा में 5 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़कर 771 नए मतदान केंद्र हुए
Nawada, Nawada | Jul 10, 2025 नवादा में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर समाहरणालय में बैठक हुई। मतदान केंद्रों की नई व्यवस्था के तहत रजौली विधानसभा में केंद्रों की संख्या 338 से बढ़कर 399 हो गई है। हिसुआ में 397 से 485, नवादा में 373 से 458, गोविंदपुर में 328 से 404 और वारिसलीगंज में 362 से बढ़कर 423 मतदान केंद्र हो गए हैं। गुरुवार को 5:00 बजे