बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में दबंगों ने एक युवक को जमकर बेरहमी से पीटा, हुआ घायल
कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में दबंगों द्वारा एक युवक को जमकर पीटा गया है। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है । मारपीट करने वाले दबंग की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार पर जेल भेजा जाएगा।