बरेली: कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर जनता ठेला, रेडी, पटरी सेवा समिति ने अपनी मांगों को लेकर कमिश्नर को दिया ज्ञापन
कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर जनता ठेला, रेडी, पटरी सेवा समिति ने कमिश्नर को दिया ज्ञापन।ज्ञापन देने के दौरान बताया कि स्ट्रीट वेंडर्स जो कि नगर निगम एवं डूडा विभाग द्वारा पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स हैं पिछले काफी वर्षों से वेंडिंग जोन में समायोजित करने के लिए प्रार्थना पत्र भी देते आ रहे हैं। लेकिन उनका कोई भी ध्यान नहीं रखा गया।