रायपुर: मूक-बधिर बच्चों के जीवन में उजियारा फैला रहा अर्पण
Raipur, Raipur | Oct 14, 2025 मंगलवार शाम 7 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर के मूक-बधिर बच्चों के जीवन में उनकी ही शैली (सांकेतिक भाषा) में शिक्षा व ज्ञान का उजियारा फैलाने राजधानी में उच्चस्तरीय अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल की स्थापना की गई है। रायपुर के बजाज कॉलोनी न्यू राजेन्द्र नगर में संचालित अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल प्रदेश का प्रमुख मूक बधिर स्कूल है।