बरेली में साइबर ठगों ने शहर के एक इंजीनियर को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर करीब 95 लाख रुपये की चपत लगा दी। मुनाफे का लालच देकर ठगों ने पहले पीड़ित का भरोसा जीता, फिर धीरे-धीरे लाखों रुपये हड़प लिए। अब मामला साइबर क्राइम थाना बरेली में पहुंच गया है।