बलरामपुर: जीसस एंड मैरी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया
जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कॉलेज में सत्र 2024-25 के लिए प्रतिभा सम्मान और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिछले सत्र में शैक्षिक और शिक्षणेत्तर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पदक और प्रमाणपत्र दिए गए। प्रधानाचार्य क्रैग बटरफील्ड ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।