बलरामपुर: पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने किया
शुक्रवार 8 बजे पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गयी। परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनो में दँगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए तथा सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पांस टाइम को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।