मालथोन: शांतिकुंज के सप्त आंदोलनों के तहत गायत्री परिवार ने मालथौन में नशामुक्ति रैली निकाली
Malthon, Sagar | May 31, 2026 मालथौन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को दोपहर 2 बजे अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के सप्त आंदोलनों के अंतर्गत गायत्री परिवार शाखा मालथौन द्वारा एक जन जागरण रैली एवं व्यसन मुक्ति परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस संयुक्त अभियान के माध्यम से नगरवासियों को व्यसन मुक्त और स्वस्थ समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया।