मुरैना में शासकीय शिक्षक पुरषोत्तम पुत्र बलदेव सिंह जाट को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। 27 दिसंबर को सतेंद्र यादव ने मुरैना के पूर्व विधायक राकेश मावई का नाम लेकर कॉल कर अभद्र भाषा बोली।भयभीत शिक्षक ने वीडियो वायरल कर अंबाह थाना,एसपी व एएसपी को व्हाट्सएप व स्पीड पोस्ट से शिकायत भेजी।पुलिस जांच कर रही है।शिक्षक अपने गांव जाने की बात कह रहा है।