कोईलवर: कोईलवर प्रखंड मुख्यालय सहित कोईलवर, चांदी और गिधा थाने में फहराया गया तिरंगा झंडा
रविवार को कोईलवर प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी वीर बहादुर पाठक, कोईलवर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र, एवं चांदी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौंशन तथा गिधा थाने में उमुस सलमा गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा झंडा। इस दौरान प्रखंड मुख्यालय सहित तीनों थाने को दुल्हन की तरह सजाया गया था।