शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के मोहम्मदी स्थित कैलाशनगर कॉलोनी में एक मकान के भीतर चल रही कथित चंगाई सभा को लेकर रविवार को हंगामा खड़ा हो गया। हिंदूवादी संगठनों ने सभा के दौरान धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।