गांडेय के धोबिया मोड़ जवाहर नवोदय विद्यालय में शराबी बंदर ने छात्रा सहित 4 विद्यार्थियों को नोचकर किया घायल
Gandey, Giridih | Nov 30, 2025
गांडेय बाजार के धोबिया मोड़ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में रविवार की शाम करीब 5 बजे के आसपास एक शराबी बंदर ने एक छात्रा सहित 4 विद्यार्थियों को नोच कर घायल कर दिया। बंदर शराब बंदर के इस हरकत से विद्यालय परिसर में हो हल्ला - शुरू हो गया। विद्यालय के शिक्षक सहित अन्य कर्मियों ने आनन - फानन में सभी बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे।