सांगानेर: देशभर में पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की, ट्रांसपोर्ट किराया भी बढ़ेगा
देशभर में पेट्रोलियम कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। आज से नई दरे लागू हो गई है। सुबह एक निजी पेट्रोल पंप पर वाहन चालकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इससे महंगाई बढ़ेगी और ट्रांसपोर्ट का किराया भी बढ़ेगा। वहीं पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 107.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है।