आवारा कुत्तों के हमले से घायल हिरण ने पेट्रोल पंप पर ली शरण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू जनपद के बरला क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक से वन्य जीव भी सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार को कुत्तों के हमले से अपनी जान बचाकर भाग रहे एक हिरण ने पेट्रोल पंप पर शरण लेकर अपनी जान बचाई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर हिरण का रेस्क्यू किया।