महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान विभाग में दसवां मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में सैन्य अधिकारियों की पत्नियों, गृहणियों व छात्राओं को ओयस्टर मशरूम उत्पादन, बाजार और उत्पादों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों ने स्वयं मशरूम बैग बनाकर उत्पादन सीखा और इसे अन्य परिवारों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।