रातू: उपायुक्त रांची के बाद उपायुक्त लातेहार के नाम से भी व्हाट्सएप पर बनाया गया फेक अकाउंट
Ratu, Ranchi | Mar 31, 2024 साइबर अपराधियों द्वारा राज्य के आईएएस अधिकारियों के नाम से व्हाट्सएप पर फेक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है। उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिंह के नाम से व्हाट्सएप पर फेक अकाउंट बनाने के बाद साइबर अपराधियों ने उपायुक्त लातेहार गरिमा सिंह के नाम से भी फेक अकाउंट बनाया है।