रातू: नशे के सौदागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Ratu, Ranchi | Apr 2, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है.ताबड़तोड़ कार्रवाई कर आरोपियों को सलाखों को पीछे भेजने में लगी है.इसी कड़ी में दशमफॉल थाना क्षेत्र से एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.गिरफ्तार आरोपी के पास से 50 किलो ग्राम डोडा,अफ़ीम, शराब बरामद किया गया है.इस मामले का खुलासा रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर किया है।