बीना: रेल प्रशासन के बुलडोजर ने डहा दिए एक दर्जन से ज्यादा आशियाने, सागर रेलवे लाइन के पास गिड़गिड़ाते रहे लोग
Bina, Sagar | Jun 10, 2026 बिना में रेलवे प्रशासन का बुलडोजर आज बेबस परिवारों के सपनों को चीरता हुआ नजर आया।सागर-बीना रेलवे लाइन के किनारे शिव वार्ड इलाके में आज सुबह रेलवे का बुलडोजर गरजा। एक दर्जन से ज्यादा मकान जमींदोज कर दिए गए। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिड़गिड़ाते रहे, रोते रहे, लेकिन रेल प्रशासन के अधिकारियों ने किसी की एक न सुनी।