फतेेहपुर: बाराबंकी में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, कई बच्चे हुए घायल
बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसा हो गया।बकैडा मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक स्कूल वैन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के समय गुरु कृपा पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बच्चों की चीख-पुकार से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।