मकर संक्रांति के अवसर पर गोइलकेरा प्रखंड के डालैकेला में नव युवक संघ खेल समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी, विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, सोनुवा के जिप सदस्य जगदीश नायक उपस्थित रहे।