नागदा: रत्नाखेड़ी गौशाला में 13 गौवंशों की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश, सरकार और गौशाला समिति के खिलाफ जताया विरोध
Nagda, Ujjain | May 20, 2026 नागदा तहसील के ग्राम रत्नाखेड़ी स्थित गौशाला में 13 गौवंशों की मौत के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गौशाला पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गौशाला में लंबे समय से गौवंशों के चारे, पानी और उपचार की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है।