#MORENA थाना पहाड़गढ़ क्षेत्र में पहाड़गढ़ मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, डायल-112 जवानों ने वाहन में फँसे 02 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
#DIAL112MP #MPPOLICE👇
मुरैना जिले के थाना पहाड़गढ़ क्षेत्र अंतर्गत इवेंट से लौटते समय पहाड़गढ़ से पहले रानीपुरा के पास पहुँचे डायल-112 स्टाफ आरक्षक पवन जाट एवं पायलेट संतोषी धाकड़ ने देखा कि कार पलटने के कारण उसमें 02 व्यक्ति फँसे हुए हैं। उक्त सूचना पुलिस स्टाफ ने राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 25/09/2026 को दी गई।
डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गाड़ी में फँसे दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। डायल-112 जवानों की तत्परता से समय पर मदद मिलने पर फँसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
Morena, Morena | Sep 25, 2026