राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। वे शनिवार को जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक भूखंड नहीं, बल्कि समृद्ध जीवन दर्शन और सांस्कृतिक मूल्यों का अद्वितीय संगम है।