धनौरा: गजरौला में पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, तिगरी धाम में उमड़ा जनसैलाब
गजरौला के ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में सोमवार को पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। इस दौरान भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, हवन-यज्ञ किए और पुरोहितों को दान दिया। गंगा घाट 'हर हर गंगे' और 'हर हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठे। पूर्णिमा के चलते ब्रजघाट गंगा तट पर सोमवार सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू।