मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर के मध्य एमजी रोड स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिवस सोमवती अमावस्या के शुभ अवसर पर सोमवार को विशेष धार्मिक आयोजन के साथ 56 भोग महाप्रसादी एवं महाआरती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।श्रद्धा,भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण इस आयोजन में नगर के सैकड़ों श्रद्धालु सपरिवार शामिल हुए।