झालरापाटन: झालरापाटन में नारी शक्ति फेस्ट 2026, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर, 50 स्टॉल लगीं
झालरापाटन में रविवार को जैन णमोकार महिला परिषद के तत्वाधान में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाड़ा में नारी शक्ति फेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। इस फेस्ट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लघु उद्योगों को एक मंच प्रदान करना था। सेवानिवृत्त राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. डी.के. जैन ने रविवार दोपहर करीब 12:00 बजे फेस्ट का उद्घाटन किया।