सूरज के तीखे तेवरों ने खरगोन को दहका दिया है। नौतपा की शुरुआत होते ही शहर मानो आग की भट्टी में तब्दील हो गया है। गुरुवार को भी भीषण गर्मी और चुभती लू का सितम जारी रहा, जिससे स्थानीय मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दोपहर होते-होते आसमान से बरसती आग के कारण मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।