कैराना: कैराना में शामली रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हुए
Kairana, Shamli | Apr 27, 2026 कैराना में शामली रोड पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण बाइक सवार गांव अलीपुर निवासी राजा व उसकी मां रामकटोरी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों मां—बेटा रस्म तेरहवीं में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वहीं, अस्पताल से गंभीर हालत के चलते रामकटोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।