बेगूसराय: सर्वोदय नगर तालाब के पास मेयर ने तिरंगा लाइट लगवाया, मोहल्ले वालों को अंधेरे से मिलेगी राहत
सर्वोदय नगर तालाब के पास मेयर पिंकी देवी के निर्देश पर तिरंगा लाइट लगाया गया. इससे मोहल्ले वालों को अंधेरों से राहत मिलेगी. इस बात की जानकारी बुधवार की देर शाम 8:00 बजे पूर्व मेयर संजय कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि सर्वोदय नगर के लोगों ने अपनी मांग रखी थी कि पोखर वाले रास्तों में अंधेरा रहता है.