बीना: सागर फटक अंडर ब्रिज के पास कांग्रेस की प्रेस वार्ता ,रेल प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Bina, Sagar | Jun 13, 2026 बीना में रेल प्रशासन का बुलडोजर एक्शन विवादों के घेरे में है! खिमलासा फटक अंडर ब्रिज के पास रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण हटाने के नाम पर चले बुलडोजर ने कई परिवारों के सपने चूर कर दिए। तीन दिन पहले हुई इस कार्रवाई पर अब कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। प्रभारी बीना विधानसभा एडवोकेट महेंद्र कुमार नवैया ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर कार्रवाई पर सवाल उठाए।