मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौंछा गांव से दो अलग अलग मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। जिसे बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष साकेत कुमार शार्दूल ने बताया कि पिरौंछा चौक से चार लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।