मेरठ: सदर बाजार क्षेत्र से प्रेम विवाह कर सुरक्षा की गुहार लगाने प्रेमी जोड़ा पहुंचा एसएसपी, बताया जान का खतरा
Meerut, Meerut | Jan 23, 2025 मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया है। अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। प्रेमी युगल मंदिर में शादी और कोर्ट मैरिज कर बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। जहां नवविवाहिता ने अपने परिवार वालों से जान का खतरा जताते हुए एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई