जौनपुर: मीरपुर गांव में पेड़ की डाल गिरने से 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि मीरपुर निवासी मनीष मौर्य का पुत्र आशुतोष मौर्य (आशु) शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर के आंगन में नीम के पेड़ के नीचे खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पेड़ की एक भारी डाल टूटकर उसके ऊपर गिर गई