बारा: ग्लास फैक्ट्री पेट्रोल पंप के सामने अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, बड़ा हादसा टला, पुलिस जांच में जुटी
Bara, Allahabad | Apr 20, 2026 घूरपुर क्षेत्र के ग्लास फैक्ट्री पेट्रोल पंप के सामने आज सोमवार भोर करीब 2:30 बजे एक अनियंत्रित ट्रक सीधे एक मकान में घुस गई, जिससे घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित के अनुसार, हादसे के समय घर में तीन लोग सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। घटना के करीब एक घंटे बाद पीआरवी मौके पर पहुंची।हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।