सोनपुर: सोनपुर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 772 लीटर शराब और ट्रैक्टर जब्त; तस्कर फरार
Sonepur, Saran | Jun 27, 2026 शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सोनपुर पुलिस ने शनिवार शाम 5बजे दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 772 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल किया जा रहा एक ट्रैक्टर भी जब्त किया गया, जबकि दोनों मामलों में तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।