भीलवाड़ा: संजय कॉलोनी में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर का तांडव, तीन बिजली के पोल और वाहन क्षतिग्रस्त, ड्राइवर को पब्लिक ने पीटा
संजय कॉलोनी में अवैध बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जमकर उत्पात मचाया। बेकाबू तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने गली में घुसते ही बिजली के पोल और कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो बच्चियां घायल हो गईं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठे युवक को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।